करैरा में डॉक्टर के घर लगातार 5 फायर, बाल बाल बचे बहू और बेटा

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले वार्ड क्रमांक 8 में एक डॉक्टर के घर पर झगड़े के एक मामले में राजीनामा नहीं करने पर दो युवकों ने उसके घर पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 में सतीश अग्रवाल सिरसौद में प्रैक्टिस करते हैं। उनका कुछ समय पहले सुभाष जाटव संजय जाटव से झगड़ा हो गया था। दोनों युवक सतीश पर दबाव बना रहे थे कि उक्त मामले में वह राजीनामा कर ले।

सतीश ने मामले में राजीनामा नहीं किया तो युवक सतीश के घर पर पहुंचे और एक के बाद एक पांच फायर किए। युवकों द्वारा दहशत फैलाने की मंशा से की गई फायरिंग में सतीश का बेटा और बहू बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने कहा…
हमने फरियादी को थाने बुलाया है ताकि मामले में एफआईआर की जा सके। अभी तक कोई शिकायत संबंधित ने थाने पर दर्ज नहीं करवाई है। प्रांरभिक पूछताछ में पुराने झगड़े का कोई मामला बताया जा रहा है, जिसमें राजीनामा न करने पर यह फायरिंग की गई है।
विनोद छावई टीआई, करैरा

Next Post

मेडिकल कॉलेज में मारपीट मेडिसिन के जूनियर डॉक्टर ने कार्डियोलॉजी के जूनियर डॉक्टर को पीटा

Fri Jan 10 , 2025
ग्वालियर: गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के वार्षिकोत्सव को लेकर डॉक्टर्स के बीच जमकर मारपीट हो गई। कार्डियोलॉजी से डीएम कर रहे जूनियर डॉक्टर डॉ. मोहित रात करीब 1 बजे के बाद चाय पीने के लिए केआरएच के पास बनी कैंटीन में पहुंचे। तभी मेडिसिन के जूनियर डॉक्टरों ने अपने […]

You May Like