भोपाल, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायल-ईरान युद्ध के चलते कतर से वापसी के लिये रह गई उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रु श्रीमती मनीषा भटनागर की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया था। साथ ही उन्होंने प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए श्रीमती मनीषा की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। श्रीमती मनीषा की स्वदेश वापसी के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे वीडियो काॅल पर चर्चा की।
