ढाका, 24 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश के राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (एनबीआर) ने बंदरगाहों और कारखानों के बीच निर्बाध निकासी सुविधा प्रदान करने के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन की ओर से अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर (एईओ) प्रणाली शुरू की गयी है।
रविवार को उद्घाटन किये जाने के बाद इस प्रणाली के तहत एईओ-प्रमाणित व्यवसाय बिना भौतिक निरीक्षण के ग्रीन चैनल के माध्यम से बंदरगाहों से अपने कारखानों या गोदामों तक सीधे माल ले जाने में सक्षम होंगे।
बंगलादेश के निवेश विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक महमूद बिन हारुन ने उद्घाटन समारोह में कहा कि एईओ से एनबीआर और व्यवसायों दोनों पर बोझ को कम होगा साथ ही बंदरगाह सुविधा में सुधार होगा।
अधिकारियों ने कहा कि यदि अन्य देशों के साथ पारस्परिक समझौते होते हैं तो एईओ प्रणाली अंतरराष्ट्रीय लाभ भी प्रदान करती है, जिससे प्रमाणित व्यवसायों को विदेशों में समान विशेषाधिकारों का सुविधा लेने की अनुमति मिलती है।
वर्ष 2007 में विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा पेश की गई एईओ प्रणाली का उद्देश्य वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ाना और व्यापार में तेजी लाना है।
