नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहां है कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार पर जश्न मना कर गलत कर रहे है क्योंकि यह हार ‘वोट चोरी’ का परिणाम है और लोकतंत्र के लिए सबसे खतरनाक स्थिति है।
श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के भीतर और बाहर कुछ लोग टीएमसी की हार पर खुशी जता रहे हैं लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और पश्चिम बंगाल के जनादेश में ‘चोरी’ हुई है और यह चोरी भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र को कमजोर करने के मिशन की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि यह समय हल्की राजनीति करने का नहीं है और टीएमसी की इस हार को एक पार्टी बनाम दूसरी पार्टी के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा, “यह किसी एक दल का मुद्दा नहीं है, यह देश का मामला है।”
