रेत कारोबारियों में टकराव: चले लट्ठ, तीन घायल

फोकलेन मशीन- हाईवा में तोडफ़ोड़

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर नदी पुल बैरागी के पास रेत कारोबारियों में टकराव हो गया। जिसके बाद जमकर लट्ठ चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान फोकलेन मशीन और हाईवा में तोडफ़ोड़ भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक भूपेन्द्र सिंह लोधी 27 वर्ष निवासी सुन्दरादेही थाना बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जेसीबी, हाईवा वाहन को किराये से चलवाने का काम करता है उसकी गाड़ी चैन वाली मशीन फोकलेन को एक सप्ताह पहले ग्राम ककरतला के रहने वाले रूद यादव को किराये से रोड में काम के लिये एक लाख तीस हजार महिना देने की बात पर दिया था.

कुछ दिन रोड में काम किया बाद में वह रोड में न चलाकर गौर नदी के घाट में रेत निकालने के लिये चलाने लगा, उसने रूद्र यादव को उसकी चैन वाली मशीन फोकलेन को घाट में चलाने के लिये मना किया तो रूद्र ने उसे धमकाया। रूद्र यादव और उसके ऑपरेटर वीरेन्द्र सिंह को गाड़ी नहीं ले जाने दिये। उस पर डंडे से हमला किया। उसे एवं ऑपरेटर को चोटें आ गई। मशीन में तोडफ़ोड़ कर दी।

इसी प्रकार नीलेश यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम महगवां पोस्ट लोहकरी थाना खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई राम लखन का एक हाईवा चलाता है। गौर नदी पुल बैरागी के पास उसका हाईवा क्रमांक एमपी 20 एच बी 8591 खड़ा था उसी समय भूपेन्द्र सिंह अपने साथी के साथ आकर बोला कि तुम्हारी गाड़ी यहां क्यों खड़ी है, उसने कहा कि जा रहा हॅू तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे, भूपेन्द्र ने उस पर डंडा से हमला किया उसने हाथ से बचाव किया जिससे हाथ में चोट आयी, फिर दोनों ने उसकी गाड़ी में डंडे से तोडफ़ोड़ कर दी।

Next Post

केरल: सबरीमाला सोने की चोरी मामले में रमेश चेन्निथला ने एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराया

Mon Dec 15 , 2025
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि उन्होंने सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में कथित सोने की चोरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ अपने पास मौजूद सभी जानकारी साझा करके पूरा सहयोग किया है। […]

You May Like