चाकूबाजी में घायल की मौत, बढ़ेगी हत्या की धारा

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत जलशोधन के पास सेामवार शाम हत्या करने के इरादे से बदमाश ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया था हमले में घायल पुत्र की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक भारत वंशकार 55 वर्ष निवासी आजाद नगर गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ जलशोधन के पास सब्जी बाजार से सब्जी खरीदने आया था शाम लगभग 4-15 बजे रांझी करौंदी निवासी शंकर सेन जिससे उसकी रंजिश चल रही है, विवाद करने लगा जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी थी.

उसका बेटा आदेश वंशकार बीच बचाव करने लगा तो शंकर सेन ने जान से मारने की नियत से बेटे आदेश वंशकार 22 वर्ष के कमर में वायें तरफ चोट पहॅुचा दी थी और भाग गया था। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आदेश की मौत हो गई। टीआई का कहना है कि आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

Next Post

शिक्षक भर्ती उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण कर अपलोड कराने के निर्देश

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में निर्देशित किया है कि याचिकाकर्ता उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण करवा कर अपलोड कराएं। जस्टिस बीपी शर्मा की अवकाशकालीन एकलपीठ ने मामले पर अगली सुनवाई 9 जनवरी को निर्धारित की है।दरअसल रीवा निवासी गरिमा तिवारी सहित अलग-अलग […]

You May Like