
भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मंत्री कुंवर विजय शाह ने प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे।
मंत्री शाह ने संवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों और मांगों का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।
