भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया किया कि देवास की धरती से नया विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ की भावांतर राशि का अंतरण किया जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
इसके साथ ही देवास जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 183.25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये पहलें किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने जनता से भी मिलकर इन कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
