श्रीजी के दरबार में दर्शनार्थ आ रहे श्रद्धालु

ग्वालियर। नगर में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर आकर्षक ढंग से लगाए गए श्री जी के दरबार में श्रद्धालु दर्शनार्थ आ रहे हैं। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा लगाए गए गणेश दरबार में सुबह-शाम जहां भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की जाती है तत्पश्चात आरती भी होती है भक्तगणों को प्रसादी का वितरण भी किया जाता है। शाम के समय आरती के पश्चात श्रीजी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। श्री जी के दरबार में भक्तगण श्रद्धा पूर्वक चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। कंपू पर गणेश जी का आकर्षक दरबार लगाया गया है। यहां पर सुबह शाम श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। श्री जी के दरबार को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। दरबारों में शाम के समय समाजसेवियों, राजनेताओं द्वारा आरती कर पुण्य लाभ लिया जा रहा है।

Next Post

वारण्ट में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल।कमला नगर थाना पुलिस ने 5 वर्षों से 5 स्थाई वारण्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मिली सूचना पर वारण्टी दीपक मांझी उम्र 27 साल निवासी आराधना नगर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों से कुल 5 प्रकरण में अलग-अलग 5 स्थाई वारण्ट […]

You May Like