कलेक्टर ने किया सेवा सहकारी समिति तथा अस्पताल का निरीक्षण

रीवा, सेवा संकल्प अभियान के तहत बैकुण्ठपुर नगर परिषद में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया. शिविर के साथ विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी किया गया. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सेवा सहकारी समिति बैकुण्ठपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सहकारी समिति खाद-बीज के वितरण और समर्थन मूल्य में गेंहू और धान के उपार्जन के साथ अपने कार्य का विस्तार करे. समिति में प्रत्येक किसान को सदस्य बनाएं. किसानों की मांग के अनुसार उन्हें आगामी फसल के लिए गेंहू और सरसों के उन्नत बीज उपलब्ध कराएं. गत वर्ष समिति ने 2.32 करोड़ का कृषि ऋण दिया तथा 2.16 करोड़ की वसूली करके अच्छा कार्य किया है. किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर विशेष ध्यान दें. धान उपार्जन के लिए आवश्यक तैयारी कर लें. समिति में उपस्थित किसानों से कलेक्टर ने खाद वितरण की जानकारी ली. किसानों ने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा केवल ऑनलाइन मिल रही है.

इसके बाद विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह तथा कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान मंदिर बैकुण्ठपुर का निरीक्षण किया. विधायक ने कहा कि सिरमौर रोड में आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर दुर्घटना पीडि़तों का उपचार करें. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पुराना भवन अच्छी स्थिति में है. इसका उपयोग नहीं हो रहा है. इसे उच्च शिक्षा विभाग को दे दें जिससे भवन बनने तक इसमें कालेज की कक्षाएं चल सकें. कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुबह से शाम तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. गंभीर रोगियों को छोडक़र शेष रोगों का समुचित उपचार करें. उपचार के लिए आम जनता से फोन पर सूचना मिलने पर उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं. निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, बीएमओ तथा अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

महिला आयोग की संयुक्त बेंच में 40 मामलों में सुनवाई की गई

Fri Oct 9 , 2026
सतना, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग, भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव , सदस्य श्रीमती साधना स्थापक एवं सदस्य सचिव सुरेश तोमर द्वारा शुक्रवार को सतना सर्किट हाउस स्थित सभागार में जन समस्या निवारण शिविर/संयुक्त बेंच का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित संयुक्त बेंच […]

You May Like