इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की साझा रणनीति पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल के नेताओं की बुधवार को यहां बैठक होगी जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में श्री कुमार के इस्तीफे, एसआईआर रोकने, मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों को बहाल करने तथा देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को यहां कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति ने मंगलवार को बैठक हुई जिसमें ये मांगें उठाई थीं।

एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की खबरों के बीच विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। बैठक में संसद के भीतर और बाहर एसआईआर के मुद्दे को उठाने तथा चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर साझा कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

गठबंधन की पिछली बैठक में तय किया गया था कि हर दो माह में बैठक होगी जिसमें ताजा राजनीतिक घटना क्रम पर चर्चा की जाएगी।

Next Post

एक महीने से क्षतिग्रस्त है सहुआर महानदी की पुलिया

Tue Sep 29 , 2026
देवसर। देवसर को सरई और निवास से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर सहुआर स्थित महानदी की पुलिया करीब एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया के बीच का हिस्सा दब जाने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक माह से बड़े वाहनों […]

You May Like