एक महीने से क्षतिग्रस्त है सहुआर महानदी की पुलिया

देवसर। देवसर को सरई और निवास से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर सहुआर स्थित महानदी की पुलिया करीब एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया के बीच का हिस्सा दब जाने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक माह से बड़े वाहनों के पुलिया से गुजरने पर रोक लगा दी गई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक यह मार्ग देवसर, सरई और निवास क्षेत्र के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक के कारण सामान की आवाजाही से लेकर ग्रामीणों के दैनिक कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हिस्से से निकलते समय सावधानी बरतने को मजबूर हैं।

पुलिया का शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया को क्षतिग्रस्त हुए करीब एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिया की स्थायी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नागरिकों की मांग है कि संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की तकनीकी जांच कराई जाए और जल्द से जल्द मजबूत एवं स्थायी मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल आवागमन पर रोक लगाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पुलिया की तत्काल मरम्मत कर उसकी मजबूती सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि बड़े वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारू हो सके और लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सहुआर महानदी की पुलिया का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने और समय-सीमा में पूरा कराने की मांग की है।

Next Post

उत्कृष्ट नेतृत्व पर एसपी को मिला डीजी प्रशस्ति सम्मान

Tue Sep 29 , 2026
सिंगरौली। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुकरणीय नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज केएम को प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी सेवा के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दायित्वों के निर्वहन में प्रदर्शित प्रतिबद्धता का […]

You May Like