
सीधी।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आज जवाहर कांग्रेस में प्रेस वार्ता कर सच्चाई उजागर की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ 26 जून 2025 को दर्ज फर्जी एफआईआर की कड़े शब्दों में निंदा करते है। यह एफआईआर न केवल बीजेपी की तानाशाही और विपक्ष को कुचलने की साजिश को उजागर करती है, बल्कि पीड़ितों की आवाज को दबाने और झूठ के नीचे दफन करने की उनकी घिनौनी रणनीति कर जीता-जागता उदाहरण है। बीजेपी और मोहन यादव सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र पर काला धब्बा है. जिन्हे मध्यप्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा कि मामला अशोकनगर जिले के मुहरा बरवाह गांव का है, जहाँ 10 जून 2025 को गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने आरोप लगाया कि स्थानीय सरपंच के पति और उनके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल छीनी, उनके साथ मारपीट की, और अमानवीय रूप से उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। इस जघन्य अपराध की शिकायत लेकर पीड़ितों ने उसी दिन, 10 जून 2025 को जनसुनवाई कार्यक्रम में अशोकनगर कलेक्टर से मुलाकात की, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए यह मामला 11 जून 2025 को अखवार के पहले पन्ने पर प्रमुखता में छपा जिसमें मल खिलाने और पीडितों में एक के आत्मदाह की कोशिश की खबर में पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। यह बीजेपी सरकार और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करती थी। इस मुद्दे को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रमुखता से उठाया और उनके न्याय की लड़ाई लड़ी जिसके कारण भाजपा की सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर दे सकते थे पटवारी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है जिसे तत्काल आपस लिया जाए अन्यथा प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को कांग्रेस तैयार है।
