जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है- सखलेचा

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्मान

नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल सरंक्षण के प्रभावी कार्य हुए है। नीमच जिले में तालाबों एवं जल संरचनाओं से जनसहयोग से मिट्टी निकालने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इससे जलाशयों की जल भराव क्षमता बढ़ी है और किसानों को अपने खेतों के लिए उपजाऊ मिट्टी भी मिली है। यह बात विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को जावद क्षेत्र के ग्राम दड़ोली में जल गंगा संवर्धन अभियान के विकासखण्ड स्तरीय समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मांगीलाल भील, श्री अर्जुन माली, पंचायत पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का खण्डवा से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणजनों ने देखा व सुना। विधायक श्री सखलेचा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया। विधायक श्री सखलेचा ने खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज करने वाले हितग्राहियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री देवीलाल खिंची एवं आभार श्री मुकेश खिंची ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचा, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी ने कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

Next Post

हत्या का प्रयास में एक महिला सहित 5 आरोपियों को आजीवन कारावास  

Mon Jun 30 , 2025
नीमच। आलोक कुमार सक्सेना, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 नीमच द्वारा पुरानी रंजीश के कारण सब्बल, लकड़ी व पत्थरों से फरियादी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले एक महिला सहित 5 आरोपीगण माया पिता भैरूलाल बंजारा, आयु-28 वर्ष, कमल उर्फ करण पिता भैरूलाल […]

You May Like