
इंदौर. भंवरकुआं इलाके में स्कॉर्पियो कार किराए पर लेने के बाद न तो भुगतान करने और न ही वाहन लौटाने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है.
पिपलियाराव रिंग रोड निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिचित व्यक्ति ने 23 अगस्त 2018 को स्कॉर्पियो कार किराए पर ली थी. उसने 3500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 4 सितंबर 2025 तक कार चलाने का एग्रीमेंट किया था. शुरुआत में आरोपी ने भुगतान किया, लेकिन उसके बाद न तो किराया दिया और न ही वाहन वापस किया. फरियादी का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी आरोपी टालमटोल करता रहा, आखिरकार उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी शिवपुरी निवासी राज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.