इंदौर: नादिया नगर में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने मां को गाली-गलौज कर धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं. एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय कौशल्या जोशी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शनि मंदिर, मालवा मील से 5 किलो आटा लेकर घर लौटी थीं.
इसी दौरान उनका बेटा जयेश गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा. विरोध करने पर उसने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे गिर पड़ीं. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
