मॉस्को, 26 मार्च (वार्ता) रूस ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) को यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा रूसी युद्धबंदियों पर किए गए अत्याचारों के संबंध में दो रिपोर्टें सौंपी हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय में यूक्रेन शासन के अपराधों पर विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने यह जानकारी दी है।
श्री मिरोशनिक ने कहा, “हमने अत्याचारों पर दो रिपोर्टें सौंपी हैं, जिनमें युद्धबंदियों पर किए गए अत्याचारों के संबंध में तीसरे जिनेवा सम्मेलन के उल्लंघन का ज़िक्र है। हमने अकाट्य सबूत पेश किए हैं: प्रत्यक्ष बयान और उन लोगों के हवाले, जो यूक्रेनी कैद से लौटकर आए हैं।”
