कार्नी और जेलेंस्की ने जी7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात पर जतायी सहमति

ओटावा, 01 मई (वार्ता) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को जून में कनाडा के कनानसकीस, अल्बर्टा में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात करने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सोमवार के संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने के बाद श्री कार्नी ने श्री ज़ेलेंस्की से बात की। श्री कार्नी ने स्थायी शांति और सुरक्षा हासिल करने में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए कनाडा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। बयान में कहा गया है कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि एक स्थायी शांति केवल यूक्रेन के साथ बातचीत करके ही हासिल की जा सकती है।

 

 

Next Post

रूस-यूक्रेन वार्ता बहुत जल्द होने की उम्मीद: पोलांस्की

Thu May 1 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 01 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र में रूसी उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा है कि अगर यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों को हल करने का प्रयास करता है तो मॉस्को और कीव के बीच युद्ध विराम वार्ता काफी जल्द हो सकती है। श्री पोलांस्की ने आरआईए नोवोस्ती से […]

You May Like