
सीधी। चुरहट पुलिस ने खेत में उगाए गए गांजा के दो हरे पौधों को वैधानिक कार्रवाई के पश्चात बरामद किया है। जप्त किए गए पौधों का वजन 5 किलो 500 ग्राम कीमती 77 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार मुखविर से मिली सूचना पर 30 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसवार में मो. कलीम पिता मो. रसूल निवासी वार्ड क्रमांक 4 के कब्जे वाले खेत पर दबिश दी गई। विवेचना के दौरान मालूम पड़ा कि मो. कलीम द्वारा रत्नाकर सिंह के खेत को अधिया में लेकर कृषि कार्य किया जा रहा था। फसलों की खेती के बीच में उसके द्वारा अवैध रूप से गांजा की खेती भी की गई थी। जांच के दौरान गांजा के दो हरे पौधे खेत में मिले। जिनका परीक्षण किया गया तो वह गांजा के थे। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए गांजा के हरे पौधों को बरामद किया गया है। बरामद किए गए गांजा के दोनो पौधों का तौल पंचनामा के दौरान कराया गया। जिनका वजन 5 किलो 500 ग्राम मिला। जप्त किए गए गांजा को सफेद कपड़े में लपेटकर जप्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8, 20(ए) स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धीरेंद्र बागरी, सुधा सिंह , आरक्षक विवेक द्विवेदी, विजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
