बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में खरगे की मतदाताओं से अधिक मतदान करने की अपील

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में खरगे की मतदाताओं से अधिक मतदान करने की अपील

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को लिखा कि सभी मतदाता बिना किसी भय या हिचक के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के प्रभाव या दबाव में आए बिना मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रगतिशील मूल्यों, विकास, सौहार्द और भाईचारे के पक्ष में वोट दें। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल हमेशा सकारात्मक बदलाव का मार्ग दिखाता रहा है और यह चुनाव भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण अवसर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनकी आवाज महत्वपूर्ण है और वे लोकतंत्र की भावना को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Next Post

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, निवेशकों के लिए खरीदारी का बड़ा अवसर: रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना ₹27,000 और चांदी ₹1.49 लाख तक हुई सस्ती

Wed Apr 29 , 2026
नई दिल्ली | वैश्विक स्तर पर मजबूत डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें गिरकर 1,49,883 रुपये प्रति 10 ग्राम […]

You May Like