डिजिटल डेटा संरक्षण नियम नागरिक केंद्रित शासन के प्रति प्रतिबद्धता : मोदी

नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मसौदा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देता है।

श्री मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखा, “ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बताते हैं कि मसौदा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को कैसे प्राथमिकता देता है। नियमों का उद्देश्य विकास और समावेशिता को बढ़ावा देते हुए व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है।”

उल्लेखनीय है कि सरकार ने बहुप्रतिक्षीत डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियमों का मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफार्म पर लोगों की निजी जानकारी की सुरक्षा करना है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like