सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पार

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप बाबा टोला में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के मुताबिक बाबा टोला निवासी 26 वर्षीय लकी दुबे पेशे से ड्राइवर हैं, पत्नी प्राची दुबे के साथ 3 मार्च की सुबह घर पर ताला लगाकर अपनी बहन के घर पप्पू चौगड्डा गए हुए थे। जब परिवार रात करीब 11 बजे वापस लौटा, तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारियां खुली थीं और सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी में रखे नगदी 17 से 18 हजार रुपये। सोना का एक मंगलसूत्र, एक पंचाली, दो अंगूठियां और कान के झुमके, चांदी की पायल और एक कीमती चांदी का शिवलिंग गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर हनुमानताल पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़, काउंटर केस दर्ज

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर। गढ़ा अंतर्गत आजाद नगर सूपाताल पहाड़ी के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस के […]

You May Like