तेहरान, 18 अक्टूबर (वार्ता) ईरान की संसद ने रविवार को मेहरदाद अखलाकी केताबची को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी और इसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका और इजरायल की ओर से कोई नया हमला किए जाने पर ईरान की प्रतिक्रिया ‘हैरान करने वाली और व्यापक’ होगी।
ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित संसद सत्र में श्री केताबची के पक्ष में 237 और विरोध में 15 मत पड़े। कुल 277 मतों में से किसी भी सदस्य ने मतदान से परहेज नहीं किया।
मतदान से पहले सांसदों को संबोधित करते हुए श्री केताबची ने कहा कि यदि अमेरिका और इजरायल ने फिर से हमला किया, तो ईरान उसका कड़ा जवाब देगा।
उन्होंने कहा, “यदि अमेरिकी-इजरायली दुश्मन एक बार फिर गलत आकलन करता है, तो ईरानी राष्ट्र और इस्लाम के लड़ाकों की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली और व्यापक होगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके किसी भी परिणाम के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।
श्री केताबची ने दावा किया कि वह पिछले 35 वर्षों से अपने दुश्मनों की ‘हत्या की सूची’ में शामिल रहे हैं। उन्होंने उस मोर्चे को मजबूत करने का संकल्प लिया, जिसे तेहरान ‘प्रतिरोध मोर्चा’ कहता है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने नियुक्ति की पुष्टि की प्रक्रिया के दौरान संसद को ऑनलाइन संबोधित किया और सांसदों से श्री केताबची को भारी बहुमत से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री केताबची को देश के सशस्त्र बलों और सुरक्षा संस्थानों का समर्थन प्राप्त है।
श्री पेजेश्कियन ने कहा कि श्री केताबची पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं और दावा किया कि उनका नाम अमेरिका की ‘हत्या की सूची’ में भी शामिल है।
राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह अपना ख्याल रखेंगे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री केताबची ‘जीवित रहेंगे’ और ईरान की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।
Next Post
मृतकों की आत्माएं प्रशासन से पूछ रहीं ये सवाल !
Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। माता के दरबार में माथा टेकने निकले श्रद्धालुओं को क्या पता था कि उनकी यह यात्रा जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। किसी ने घर से निकलते समय मां से लौटकर आने का वादा किया होगा, किसी बच्चे ने पिता की उंगली पकड़कर मंदिर जाने की जिद की होगी […]

You May Like
-
12 months ago
मैहर में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली स्कूटी
