इंदौर: शुक्रवार को प्रशासन ने तहसील बिचौली के एक गांव की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. करीब एक एकड़ जमीन से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाया गया. उक्त जमीन पर पक्का मकान और सड़क निर्माण किया जा रहा था.आज प्रशासन ने बिचौली तहसील के ग्राम जामन्या खुर्द में खसरा नंबर 198 की करीब एक एकड़ चरनोई की सरकारी ज़मीन पर रामप्रसाद दुबे ने कब्जा कर लिया था.
उक्त जमीन पर पक्का मकान, बिजली कर खम्बे और सड़क निर्माण कर कर कब्जा किया जा रहा था. उक्त मामले की जानकरी मिलने पर बिचौली तहसील के राजस्व अमले ने मौका निरीक्षा कर जांच रिपोर्ट बनाई। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान एवं पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा था. रिपोर्ट के आधार पर आज प्रशासन ने चरनोई की एक एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.कार्रवाई के दौरान एसडीएम बिचौली अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अनिल पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार शिखा सोनी सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का दल मौके पर उपस्थित था.
