योजना 114 के मकानों को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

इंदौर: शुक्रवार को आईडीए द्वारा योजना 114 में स्थित मकानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. उक्त रो हाउसेस का बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. योजना के मकानों पर लोगों ने कब्जा कर अवैध रूप से रह रहे थे.आईडीए सीईओ डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया कि योजना 114 में राजीव आवास विहार में 1 हजार आवासीय फ़्लैट बनाए थे.

उक्त फ्लैट में कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा था. आज 11 अतिक्रमित आवासीय परिसरों (रो-हाउस) को कब्जा मुक्त कराया गया। इन परिसरों का वर्तमान बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपए से अधिक है. सीईओ झाड़े ने कहा कि आईडीए की किसी भी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ ऐसे ही वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

Next Post

दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच अभियान में 28 खाद्य नमूने लिए

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर ने शुक्रवार को दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान 05 डेयरी प्रतिष्ठानों, 01 मेस और 01 खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर कुल 28 खाद्य […]

You May Like