दिग्विजय का अयोध्या पहुंचना सकारात्मक संकेतः भाजपा

इन्दौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए. उनके इस दौरे ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है, खासकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद.भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने एक समय भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया था और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर रामसेतु को काल्पनिक बताया था. ऐसे में अब कांग्रेस नेताओं का अयोध्या पहुंचना एक सकारात्मक संकेत है. सुमित मिश्रा ने कहा कि भविष्य में जब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होगा, तब दिग्विजय सिंह उसका भी समर्थन करेंगे. उन्होंने इसे कांग्रेस की बदलती सोच का संकेत बताया.

देर से ही सही सद्बुद्धि आईः भार्गव
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन दिग्विजय सिंह को सद्बुद्धि आई और वे अयोध्या पहुंचे. उन्होंने रामलला के दर्शन किए, जो एक अच्छा संकेत है.

Next Post

ओली की गिरफ्तारी देश में न्याय की नयी शुरुआत-गुरुंग

Sat Mar 28 , 2026
काठमांडू 28 मार्च (वार्ता) नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर शनिवार को कहा कि यह देश में न्याय की नयी शुरुआत है। श्री गुरुंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और […]

You May Like