मप्र कांग्रेस: 7 नगर अध्यक्षों और 29 विधानसभाओं में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। सात नगर अध्यक्षों और सात जिलों के 29 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी की स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत करना और जनता के बीच पहुंच बढ़ाना है।

संगठन महासचिव डॉ संजय कामले ने बताया कि अब तक 170 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की सूची जारी की जा चुकी है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक और मंडलम स्तर पर कार्यकारिणी गठन का कार्य तेजी से चल रहा है तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी नेताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रदेश भर में राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Next Post

बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोल-मजीरे बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने सोमवार को प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और 1 अप्रैल से लागू बिजली दर वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर […]

You May Like