पुरुष स्क्वैश में सेंथिल व महिलाओं में सालुंखे ने जीता स्वर्ण

देहरादून, 03 फरवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्क्वैश प्रतियोगिता में तमिलनाडु के वेलावन सेंथिल कुमार और गोवा की आकांक्षा सालुंखे ने क्रमशः पुरुष और महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चैंपियन बनकर उभरे हैं। दोनों ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप हासिल की।
सोमवार को स्क्वैश प्रतियोगिता रोमांचक मैचों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुई क्योंकि तमिलनाडु, महाराष्ट्र तथा गोवा ने पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
महिलाओं के फाइनल में आकांक्षा सालुंखे (गोवा) ने अंजलि सेमवाल (महाराष्ट्र) को सीधे सेटों 11-6, 11-9, 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंजलि ने रजत हासिल किया, जबकि तमिलनाडु की पूजा आरती आर और रथिका सीलन ने सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन के बाद कांस्य साझा किया। जबकि, पुरुषों के फाइनल में तमिलनाडु के वेलावन सेंथिल कुमार ने महाराष्ट्र के राहुल बैठा पर 11-6, 11-9, 11-7 की शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। राहुल ने रजत के लिए समझौता किया, जबकि अभय सिंह (तमिलनाडु) और सूरज चंद (महाराष्ट्र) ने कांस्य पदक अर्जित किए।
इससे पहले फाइनल में पहुंचने से पहले हुए सेमी फाइनल में आकांक्षा सालुंखे (गोवा) ने पूजा आरती आर (तमिलनाडु) को पिछड़कर जीत दर्ज की, जबकि अंजलि सेमवाल (महाराष्ट्र) ने रथिका सीलन (तमिलनाडु) को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। जबकि पुरुषों के सेमीफाइनल में अभय सिंह (तमिलनाडु) के चोट के कारण रिटायर होने के बाद राहुल बैठा (महाराष्ट्र) फाइनल में पहुंचे और कांस्य पदक से संतोष किया। दूसरे मैच में वेलावन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु) ने सूरज चंद (महाराष्ट्र) को पछाड़कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Next Post

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के टिकट मिलेंगे निशुल्क: हॉकी इंडिया

Mon Feb 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) हॉकी इंडिया ने खेल के समावेशी, प्रशंसक-अनुकूल वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता के तहत 15 से 25 फरवरी तक होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के सभी पुरुष और महिला वर्ग के मैचों के लिए निशुल्क टिकट की घोषणा की हैं। इस अवसर पर हॉकी […]

You May Like