बकरी चराने गई मासूम बच्ची पर तेन्दुआ ने किया हमला

हालत गंभीर, सरई क्षेत्र के बंजारी गांव की घटना

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 9 जनवरी। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी निवासी 11 साल की बच्ची जो अपने दादी सुखमंती बैगा के साथ बकरी चराने गई थी। जहां शाम ढलते ही अचानक तेंदुआ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जैसे ही बच्ची ने हल्ला-गुहार करना शुरू किया। यह सुनकर उसकी दादी ने किसी तरह से बच्ची को तेंदुआओ से छुड़ाया हल्ला गुहार के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और गंभीर बच्ची को लोगों ने नजदीकी अस्पताल कुसमी पहुंचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची गंगा बैगा पिता संतोष बैगा उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत क्षेत्र बंजारी निवास पुलिस चौकी की निवास है। वहीं लोगों ने बताया कि यह घटना कंपार्टमेंट क्रमांक 662 मुडरी पहाड़ी के पास घटना घटी है। जहां दादी और बच्ची दोनों बकरी चरा रहे थे। वहीं अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में बच्ची को सीधी जिले के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पर प्राथमिक इलाज बच्ची के चल रहा है। वह से बच्ची को जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रिफर कर दिया गया है। वहीं वन विभाग के किसी भी सक्षम अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नही पहुंचे हैं। जिसको लेकर बैगा समाज संघ सिंगरौली एवं ग्रामीण जनों आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Next Post

खेत में बिजली करंट फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu Jan 9 , 2025
रेत के खेल में पर्दा डालने का सरई पुलिस का प्रयास नवभारत न्यूज सिंगरौली 9 जनवरी। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़िया निवासी राजकमल पाण्डेय की दिन मंगलवार एवं बुधवार की रात बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। आरोप था कि खेत में जंगली जानवर सुअरो को मारने […]

You May Like