देवरी में बाहरी बदमाशों का आतंक: खेत में घात लगाकर पत्रकार के परिवार पर हमला, चार गंभीर घायल

देवरी। नगर में बीते तीन चार दिनों से बाहरी बदमाशों के आतंक की चर्चा तेज है। इसी कड़ी में भोपाल से आए 10;12 बदमाशों द्वारा एक स्थानीय पत्रकार के परिवार पर खेत में घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में चार लोग अकरम अर्हम, आरशान,अख्तर बुरी तरह घायल हो गए,प्राथमिक उपचार के बाद अकरम को भोपाल स्थित एलबीएस अस्पताल तथा बाकी लोगों को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।

घटना के बाद नगर में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भोपाल काजी कैंप इलाके के बदमाश खुलेआम हथियार लहराते हुए घूमते रहे फिर भी समय रहते उन पर कार्रवाई नहीं की।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नगर के एक पेट्रोल पंप पर धमकियां और गालियां देते हुए रील बनाते हुए भी देखे गए, जिससे नगरवासियों में दहशत और बढ़ गई। नागरिकों ने तत्काल भोपाल के बदमाशों की गिरफ्तारी तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

Next Post

गुवाहाटी में सीएम डॉ. यादव और हेमंत बिस्वा सरमा की भेंट, वन्यजीव आदान-प्रदान व टेक्सटाइल निवेश पर हुई अहम चर्चा

Thu Jan 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीवों के आदान-प्रदान को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी […]

You May Like