सेवानिवृत्त शिक्षक ने सेवानिवृत्ति पर किया धार्मिक व सामाजिक आयोजन,कराया कन्या भोज

कुंभराज: शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मदन मोहन पालीवाल ने अपने सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की सभी छात्राओं को आमंत्रित कर भोजन कराया और रामायण पाठ, सुंदरकांड एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में उनके इष्ट मित्रों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनर महासंघ तथा भारतीय मजदूर संघ और मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।सभी अतिथियों ने श्री पालीवाल की समाजसेवी भावना और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची अयोध्या

Wed Oct 8 , 2025
अयोध्या 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या के संक्षिप्त दौरे पर बुधवार को पहुंची। महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री का काफिला […]

You May Like