गौरव दिवस पर सतना को मिला एक और गौरव

सतना :जिले के चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय के प्रसिद्ध समाजसेवी और डॉक्टर श्री बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है।सतना शहर के मूल निवासी डा जैन को यह सम्मान सतना शहर के गौरव दिवस पर मिला है।डायरेक्टर एवम ट्रस्टी सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट डा बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चित्रकूट के सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के डायरेक्टर एवम ट्रस्टी डा बुद्धेश कुमार जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर सतना श्री अनुराग वर्मा ने डा बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रसिद्ध चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय में दीर्घ काल से नेत्र रोगियो को सेवा प्रदान कर रहे डा बी के जैन का जन्म सतना में ही हुआ और उन्होंने शासकीय वेंकट क्रमांक एक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।

Next Post

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लाल परेड ग्राउंड भोपाल में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी ली।

Sun Jan 26 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like