विद्युत करंट लगाकर गौर का शिकार, वन विभाग ने आरोपियों को हिरासत में लिया

बालाघाट:क्षिण सामान्य वनमंडल बालाघाट के अंतर्गत वन परिक्षेत्र हट्टा की बीट गोदरी में वन्यप्राणी गौर का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में गौर का शिकार विद्युत करंट लगाकर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को वन परिक्षेत्र हट्टा की बीट गोदरी के कक्ष क्रमांक 204 में वन्यप्राणी गौर के शिकार की सूचना मिली थी। इस पर फ्लाई स्कॉड, वन वृत्त बालाघाट एवं वन परिक्षेत्र हट्टा के वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के पास से मांस जब्त किया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि वन्यप्राणी गौर का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया गया था। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से गौर के अवशेष, विद्युत तार एवं शिकार में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री भी जब्त की है।
मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16294/15, दिनांक 1 नवंबर 2026 पंजीबद्ध किया गया है। वन विभाग द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

छठ पर्व की तैयारियां शुरू, वार्ड 36 तेलगवां में छठ घाट की सफाई में जुटे पार्षद

Mon Nov 2 , 2026
सिंगरौली: आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां में छठ घाट तालाब की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा की पहल पर जेसीबी मशीन और नगर निगम सफाई मित्रो के सहयोग से तालाब एवं […]

You May Like