पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का टेंडर दो दिन में होगा जारी

इंदौर: इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र की बहुचर्चित इंदौर पीथमपुर इकानॉमिक कॉरिडोर सड़क के टेंडर दो दिन में जारी होने की संभावना है। एमपीआईडीसी द्वारा टेंडर बनाकर प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है । टेंडर जारी होने के करीब दो माह बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।    एमपीआईडीसी द्वारा इंदौर पीथमपुर इकनॉमिक कॉरिडोर सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल महीने अंत में शुरू होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि एमपीआईडीसी ने उक्त सड़क का टेंडर जारी करने के लिए प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की माध्यम एजेंसी को भेज दिया है। संभवतः अगले दो दिन में माध्यम टेंडर जारी कर देगा।

उक्त योजना में ग्राम नैनोद से पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया को जोड़ने वाली 250 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क में 17 गांव की 1331 हैक्टेयर जमीन ली गई है। सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 2360 करोड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया है। इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क को सिंहस्थ के पहले बनाने का लक्ष्य रखा है।    ध्यान रहे कि एमपीआईडीसी पश्चिमी क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर और एयरपोर्ट से पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया को जोड़ने के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क बना रहा है। 20 किलोमीटर लंबी सड़क में 17 गांव के किसानों को विकसित जमीन का 50 प्रतिशत हिस्सा प्लॉट के रूप में आवंटित किया जाएगा।

प्रक्रिया पूरी : हिमांशु प्रजापति

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि सड़क निर्माण के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। मध्य एजेंसी द्वारा सड़क के टेंडर एक दो दिन में जारी हो जाएंगे। 15 अप्रैल तक टेंडर और अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

नई सड़क से होंगे कई फायदे

इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क बनने के बाद पश्चिम क्षेत्र एयरपोर्ट  से सुपर कॉरिडोर उज्जैन ,जयपुर, कोटा मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे।

इकोनॉमिक कॉरिडोर से पीथमपुर से सीधे महू नीमच नेशनल हाईवे पर जा सकते हैं।

इकोनॉमिक कॉरिडोर से पीथमपुर से मानपुर, मुंबई राजमार्ग जुड़ जाएगा।

आईडीए के एमआर 12 सड़क बनने से इकोनॉमिक कॉरिडोर से सुपर कॉरिडोर होते हुए सीधे देवास नाका से गुना, ग्वालियर, आगरा, शिवपुरी से कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से समय की बचत होगी।
इकोनॉमिक कॉरिडोर से इंदौर धार झाबुआ अहमदाबाद जाने की कनेक्टिविटी पीथमपुर से भी उक्त सड़क देगी ।

Next Post

आयुष्मान कार्ड के बावजूद अस्पताल ने वसूले 1.5 लाख, जनसुनवाई में पहुंचा मामला

Wed Feb 25 , 2026
नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गरीबों के लिए वरदान मानी जाने वाली ‘आयुष्मान भारत योजना’ में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। मनासा तहसील के भाटखेड़ी निवासी एक बंजारा परिवार ने शहर के एक हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान […]

You May Like