छठ पर्व की तैयारियां शुरू, वार्ड 36 तेलगवां में छठ घाट की सफाई में जुटे पार्षद

सिंगरौली: आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां में छठ घाट तालाब की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा की पहल पर जेसीबी मशीन और नगर निगम सफाई मित्रो के सहयोग से तालाब एवं छठ घाट के आसपास सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
छठ पर्व को लेकर वार्ड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने वार्डवासियों के साथ मिलकर छठ घाटों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की पहल की है। उनका प्रयास है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में छठ पूजा कर सकें।

पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम के सहयोग से वार्ड के छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। पर्व के दौरान वार्डवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की मुहिम जारी रहेगी, ताकि वार्ड में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Next Post

हजीरा पुलिस थाना पर ओबीसी महासभा ने किया प्रदर्शन

Mon Nov 2 , 2026
ग्वालियर: पुलिस थाना हजीरा पर ओबीसी समाज के उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पुलिस के विरोध में ओबीसी महासभा ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ओबीसी महासभा ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like