देर रात मारपीट करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए

इंदौर:थाना भंवरकुंआ ने देर रात्रि झगड़ा-मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई देर रात संत नगर पैलेस पिपलियाराव इलाके में हुई
भंवरकुंआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि फरियादी जितेन्द्र तंवर और आरोपियों अभिषेक बामनिया, डेवीड भुरिया व सुजल चौहान के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी के साथ मारपीट की.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण, मारपीट समेत कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था. पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की, जिसमें गणेश नगर में रहने वाला 18 वर्षीय अभिषेक बामनिया, राहुल गांधी नगर में रहने वाला 18 वर्षीय डेवीड भुरिया और कुशवाह का बगीचा में रहने वाला 18 लवर्षीय सुजल चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. जांच में पता चला कि पूर्व में भी फरियादी और आरोपियों के बीच इसी वजह से झगड़ा हुआ था.

Next Post

28वीं रैंक के साथ चिरायु सिटी टॉपर, लड़कियों में हर्षिता रही प्रदेश में अव्वल

Tue Jun 3 , 2025
इंदौर: सोमवार को जेईई एडवांस के परिणाम घोषित किए गए. इसमें शहर के छात्र भी टॉपर सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए. इसमें शहर के चिरायु जैन जैन ने आल इंडिया 28वीं रैंक बनाई और इंदौर सिटी टॉपर भी बने. इसके अलावा शांतनु पाटिल आलइंडिया 174वीं रैंक के साथ […]

You May Like