भगवान श्रीराम के उद्घोष एवं महावीरी ध्वज के साथ मोरवा में निकाली शोभा यात्रा

सिंगरौली। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जयश्रीराम के उद्घोष से मोरवा शहर की गलियां आज दिन रविवार को गूंज उठी। अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का। यहां हाथों में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। आज दोपहर श्रीराम नवमी के अवसर पर मोरवा क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।

हजारों रामभक्तों के द्वारा अम्बेडकर नगर स्थित राम जानकी मन्दिर एवं मोरवा बाजार स्थित हनुमान मंदिर से महावीरी ध्वज के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते शोभा यात्रा प्रारंभ की गई। राम जानकी मंदिर से महावीर ध्वज लेकर आजाद चौक, कन्या विद्यलाय चौराहा होते हुए यात्रा मोरवा थाना पहुँची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर युवाओं में गजब का जोश दिखा। बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर घंटों युवा भगवान श्रीराम के नारे लगाते एवं नाचते गाते रहे।

Next Post

सोयाबीन रिफाइंड, पाम तेल के भाव में कमी

Sun Apr 6 , 2025
इंदौर, 06 अप्रैल (वार्ता) सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव नरमी लिए रहे। सोयाबीन रिफाइंड व पाम तेल में नरमी हुई। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली बताई गई। सोमवार को‌ मूंगफली तेल 1360 से 1380 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1360 से 1380 रुपये पर रुका। हालांकि […]

You May Like

Play sound