इंडिगो की उड़ानें फिर कैंसिल, यात्री परेशान

इंदौर. इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली और चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ानें अचानक निरस्त कर दी गईं. पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासतौर पर चेन्नई जाने वाले यात्रियों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई.

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से 1 दिसंबर से लगातार क्रू की कमी का हवाला देकर उड़ानें निरस्त की जा रही हैं. इस बीच शासन द्वारा लागू किए गए नए फ्लाइट टाइमिंग रूल्स को फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है, इसके बावजूद इंडिगो की उड़ानों का कैंसिल होना जारी है. विमानतल सूत्रों के मुताबिक सोमवार को इंडिगो की चार उड़ानें निरस्त की गईं. दोपहर 12 बजे दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट और 12.30 बजे इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया, इसी तरह रात 9.40 बजे चेन्नई से इंदौर आने वाली और 10.10 बजे इंदौर से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई. हर बार की तरह कंपनी ने इस बार भी उड़ानें निरस्त करने के पीछे ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जिन यात्रियों ने इन उड़ानों में टिकट बुक किए थे, उन्हें रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया है. कुछ यात्रियों को दूसरी उड़ानों में एडजस्ट भी किया जा रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा परेशानी चेन्नई जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है. इंदौर से चेन्नई के लिए केवल एक ही सीधी उड़ान है, ऐसे में फ्लाइट निरस्त होने पर यात्रियों को या तो अगले दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है या फिर दूसरे शहरों के रास्ते यात्रा करनी मजबूरी बन गई है.

Next Post

बाग टांडा के तीन शातिर गिरफ्तार, 68.50 लाख के जेवरात और कट्टा बरामद

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर. तेजाजी नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाग टांडा की कुख्यात हथियारबंद नकबजन गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने आधी रात को दुर्गम पहाड़ियों में पैदल ट्रैकिंग कर तीन शातिर बदमाशों को दबोचा. आरोपियों के कब्जे से करीब 68.50 लाख रुपए के सोने […]

You May Like