चाकघाट टमस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, तीसरे को बचाया

रीवा, चाकघाट एमपी-यूपी सीमा स्थित गौरा टमस नदी में नहाने आएं एक ही परिवार के दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई. सूचना के बाद दोनों सीमाओं की पुलिस मौके पर पहुंची है. बताया गया चीख पुकार सुन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास किया. लेकिन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका. फिलहाल रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया गया है.

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश सीमा नारीबारी चौकी, शंकरगढ़ थाना भारत नगर के रूप में हुई है. जिसमें कुणाल मिश्रा पिता प्रशांत मिश्रा 19 वर्ष, विशेष मिश्रा पिता विवेक मिश्रा 18 वर्ष शामिल है. उक्त घटना दोनों एमपी यूपी सीमा के बीच में घटित हुआ है. आगे की कार्यवाही उत्तर प्रदेश शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की जा रही है. बता दें कि जिस जगह पर यह घटना घटित हुआ पूर्व में वहां ब्लास्टिंग कर पत्थरों को निकालने का कार्य हुआ करता था. जिसकी वजह से वहां कई हिस्सों में काफी गहराई है. फिलहाल परिवार के दो युवकों के मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि परिवार के महिला-पुरुष और युवकों को मिलकर आधा दर्जन के करीब लोग घर से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर नहाने के लिये पहुंचे थे. जहां एक युवक के डूबने की जानकारी होने पर दूसरा युवक बचाने के लिए आगे पहुंचा. परिवार के अन्य लोग भी बचाने के लिए आगे पहुंच. लेकिन तब तक 200 मीटर दूर के करीब स्थानीय लोग चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़े और बचाव का कार्य शुरू किया.

Next Post

ईरान के साथ शांति समझौते के बीच बेरूत पर इजरायली हमले से भड़के ट्रंप; कहा- "सब कुछ बर्बाद मत करो"

Sun Jun 14 , 2026
वाशिंगटन, 14 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत पर हुए इजरायली हवाई हमले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले को बेहद गैर-जरूरी बताया और चेतावनी दी कि यह कार्रवाई ईरान […]

You May Like