दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप दमोह से सागर की ओर 8 किलोमीटर दूर रेल्वे ट्रैक पुल क्रमांक 1122/24 पर गुरुवार अल सुबह एक व्यक्ति घायल विनोद पिता मोहनलाल साकेत उम्र 28 वर्ष न्यू समता निपानिया पपोद, शहडोल निवासी चलती ट्रेन से गिरने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। रेवांचल ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेल मौके पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक विमल चारी, डायल 112 में ड्यूटी रत आरक्षक रानू और रेलवे पुलिस से एएसआई बीएल चौधरी, आरक्षक अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे।
अंधेरे में घायल की तलाश कर उसे बाहर निकाला गया और डायल 112 के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर इलाज मिल सका।अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
