इंदौर: खंडवा नाका क्षेत्र में पिता से विवाद के बाद 24 वर्षीय शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. उसे फंदे पर लटका देख परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.
मृतक कुणाल पिता कर्मलाल का दुकान पर बैठने और कामकाज की जिम्मेदारी संभालने की बात पर पिता से विवाद हुआ था. कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया. परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है
