मिनटों का दौरा, चर्चाएं हजार: गडकरी के रतलाम आगमन से सियासी गलियारों में हलचल

रतलाम। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रतलाम जिले में संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरा चर्चा का विषय बना रहा। 19 वाहनों के काफिले के साथ जिले के एंट्री पॉइंट पर पहुंचे गडकरी ने कुछ मिनटों तक रुककर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें स्थानीय व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी।

गडकरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई थीं। खास बात यह रही कि इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी नजर नहीं आई। मंत्री का यह दौरा भले ही कुछ मिनटों का रहा हो, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर इसकी चर्चा पूरे जिले में होती रही।

Next Post

नर्मदा परियोजना में एमपी के हितों से समझौता, सरकार जारी करे श्वेत पत्र: जीतू पटवारी

Thu Jul 9 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को सरदार सरोवर बांध परियोजना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नर्मदा, जो मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है, उससे जुड़े मुद्दों पर सरकार ने […]

You May Like