ठाकुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

आष्टा। गुरुवार को अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न हुए. जिसमें कृपाल सिंह ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर सहायक निर्वाचन अधिकारी कुंवर महेंद्र सिंह ठाकुर एवं सुधीर जोशी ने बताया कि चुनाव में कुल 172 मतदाता थे जिसमें से 168 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया. अध्यक्ष पद के लिए कृपाल सिंह ठाकुर एवं नरेंद्र कुमार शर्मा के बीच मुकाबला था. कृपाल सिंह ठाकुर को कुल 111 मत प्राप्त हुए. जबकि नरेंद्र कुमार शर्मा को 57 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार कृपाल सिंह ठाकुर 54 मतों से विजय हुए. उपाध्यक्ष तोष नारायण भूतिया को 95 मत प्राप्त हुए. इसी तरह प्रेम सिंह बडग़ुर्जर को 73 सह सचिव पद पर जीवन सिंह खजुरिया को 113 संजय पालीवाल 55 मत प्राप्त हुए. कार्यसमिति सदस्य में योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्रिंस अनुराग धारवां, रविंद्र सिंह भाटी, महेंद्र कुमार भूतिया एवं भूपेंद्र सिंह राणा निर्वाचित घोषित किया गया है.

 

Next Post

फ्री नल कनेक्शन पर वसूली से आक्रोश, रहवासी आंदोलन की तैयारी में

Fri Nov 14 , 2025
सारनी। जल आवर्धन योजना के तहत लगाए जा रहे नल कनेक्शनों को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ गया है। पाइपलाइन मेंटेनेंस पूरा न होने के बावजूद कर्मचारी घर-घर पहुंचकर 4000 कनेक्शन शुल्क और 150 मासिक शुल्क की वसूली करने लगे, जिससे रहवासी भड़क उठे। लोगों का कहना है कि योजना […]

You May Like