मोहना के नाले में मिली शिवपुरी के युवक की लाश

शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली स्थित मनियर के बीज गोदाम के पास रहने वाले एक 28 साल के युवक की लाश ग्वालियर जिले के मोहना थाना सीमा मे एक नाले में मिली है, युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर सुबह ग्वालियर की कहकर निकला था। युवक के समय पर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। युवक की मौत हादसे में हुई है या उसके साथ कोई घटना घटित हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

बीज गोदाम के पास शिवपुरी निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र राठौर पुत्र कल्ला राठौर बाइक पर सवार होकर किसी काम से ग्वालियर आया था। ग्वालियर में काम पूरा करने के बाद वह रात के समय ही शिवपुरी के लिए निकल गया। वह मोहना में ताज होटल के सामने रॉग साइड से जा रहा होगा। अचानक किसी वाहन की हेड लाइट उसकी आंखों पर पड़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी होगी।

जब बाइक सवार का शव फूलकर नाले में उतराने लगा तो मामले की सूचना किसी ने मोहना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है।

Next Post

सड़क किनारे बैठे मिले घर से गायब 4 बच्चे, कहा घर अच्छा नहीं लगता

Tue Jul 8 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के नौहरी कला क्षेत्र से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे में ढूंढ़कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया 7 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे फूलवती पत्नी लालाराम आदिवासी अपने परिजनों किरन व रानी […]

You May Like

मनोरंजन