भुआ बिछिया हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, यात्री सुरक्षित

भुआ बिछिया। मंडला नेशनल हाईवे-30 पर बंजारी स्थित भुआ स्कूल के पास शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बिछिया से मंडला जा रही टाटा अल्ट्रोज और मंडला से आ रही मारुति फ्रॉन्स कार आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहनों के सवार घायल हुए। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Next Post

फसल बीमा राशि की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri Sep 12 , 2025
आष्टा।बीमा से वंचित किसानों ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. तहसील के ग्राम हकीमाबाद, धनाना, हीरापुर, टांडा, दुपहडिय़ा, मालीखेड़ी, मुंडीखेड़ी, लोरास कला, शंभूखेड़ी, काजीखेड़ी, लखीमपुर, जाफराबाद, लसूडिय़ा सुखा, चाचाखेड़ी, पटरिया, मोलुखेड़ी, बेदाखेड़ी खामखेड़ा सेवदा सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान तहसील कार्यालय आष्टा में […]

You May Like