भोपाल: हरित प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अवधपुरी योगा सेंटर की महिलाओं ने मंगलवार को मानव संग्रहालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। महिलाओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
Next Post
उभरते ज्ञान क्षेत्रों और उन्नत पाठ्यक्रमों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे शामिल
Tue Aug 4 , 2026
भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला का उद्देश्य बदलते वैश्विक परिदृश्य और नई तकनीकों के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं […]

You May Like
-
5 months ago
शराब के लिए दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
-
1 year ago
डॉलर चढ़ा; यूरो, पाउंड और येन गिरे
-
4 months ago
कॉपर बायर चोरी करने वाले आरोपी धराए