बैरसिया में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

भोपाल। राजधानी के बैरसिया रोड पर महानीम चौराहा के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे अनीस खान (40) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पत्नी पांच महीने की गर्भवती हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनीस खान मूल रूप से मंडीबामोरा, जिला विदिशा के रहने वाले थे और पिछले 20 सालों से भोपाल के काजीकैंप में रहकर कबाड़ का व्यवसाय करते थे। रविवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ सिरोंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे वे भोपाल वापस लौट रहे थे, तभी शमशाबाद-बैरसिया रोड पर उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और पलट गई.

इस हादसे में अनीस खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार साजिद, बद्दू और बबलू को भी चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह अनीस खान ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया और जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

बकरी के खेत में घुसने से नाराज होकर की थी हत्या, दो दिन में पकड़ा गया आरोपी

Mon May 5 , 2025
टीकमगढ़। चंदेरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मेदवारा में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने कहा है कि आरोपियों ने उमेश अहिरवार की हत्या सिर्फ इसलिए कि क्योंकि […]

You May Like