रक्षक मोर्चा ने ध्रुव सिंह को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

ग्वालियर: रक्षक मोर्चा ने ध्रुव सिंह राजावत को यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दुबे, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्यानेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर ध्रुव सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा और अमित दुबे ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने कहा कि ध्रुव सिंह की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवा शक्ति को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दुबे ने कहा कि ध्रुव सिंह राजावत की नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

अवैध उत्खनन रोकने के लिये रास्ते में खोदे गये गड्डे, नगराघाट नहीं पहुंच पाये वाहन

Thu Jan 22 , 2026
मुरैना: चम्बल नदी के नगराघाट पर वन विभाग और नगरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिये मुख्य मार्ग से नदी तक बनाये मार्ग को जेसीबी की सहायता से बड़े बड़े गड्डे कर अवरूद्ध कर दिया है। नगराघाट से बड़े […]

You May Like