
जबलपुर। म.प्र.उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अतिरिक्त कमिश्नर राजेश दीक्षित को मदन महल अंडर बिज लिंक रोड से टेलीग्राफ गेट नं.4 सांई बाबा मंदिर कालोनी, राईट टाउन को रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर पैर के समीप से सड़क बनवाने संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा फ्लाई ओवर का उद्घाटन हुआ,जिसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से रखा गया है, परंतु मदन महल लिंक रोड पर उतरने वाले फ्लाई ओवर के एक पैर के बाजू से लगी एक पी.एन.टी. टेलीग्राफ नं.4 सांई बाबा कालोनी राईट टाउन को नहीं जोड़कर कालोनी के लिए सड़क नहीं दी गई। क्षेत्र निवासी डॉ. महेश बेन ने कहा कि उक्त सड़क का मुआवजा 15 साल पहले ही दे दिया गया है, परन्तु अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से एड. मनीष सोनकर, एड. नितिन शुक्ला, रविकान्त श्रीवास्तव, एड. अभिषेक सिंह, विकास श्रीवास, अभिनव श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, एड. संजय सोनकर, राजू , नरेश मंध्यानी, सौरभ जैन, नीतेश सैनी, एड. अखिलेश सिंह, एड. विद्याशंकर शुक्ला, एड, नितिन करण, आदि उपस्थित थे।
