फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा देने से रोका

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल  गलगला का मामला

जबलपुर: सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल  गलगला में  फीस जमा ना करने के कारण एक छात्रा को परीक्षा देने से मना कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल  गलगला की छात्रा रिया रजक बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। जिसकी स्कूल में परीक्षा चल रही है, बुधवार को जब वह एकाउंट का पेपर देने स्कूल पहुंची तो वहां मौजूद शिक्षक एवं अन्य स्टाफ ने छात्रा की फीस जमा ना होने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया है।

छात्रा के पिता राजेश रजक ने बताया कि वह दिव्यांग है और आर्थिक कारणों से परेशान है। उसने पहले भी इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी हुई थी, उस समय स्कूल प्रबंधक ने कहा था कि छात्रा को परीक्षा देने मिल जाएगी। लेकिन जब परीक्षा शुरू हुई तो छात्रा को बैठने नहीं दिया गया।
अंग्रेजी के पेपर में भी 1 घंटे लेट बैठाया
छात्रा के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी रिया को स्कूल वालों ने मंगलवार को भी अंग्रेजी के पेपर में एक घंटे बाद जाने दिया, और बुधवार को एकाउंट के पेपर में बैठने ही नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उनसे पूरी फीस जमा करने के लिए बोला है और साथ में यह भी कहा है कि जब तक फीस जमा नहीं होगी तब तक छात्रा को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
  इनका कहना है
इस मामले की अभी कोई भी जानकारी संज्ञान में नहीं आई है, अगर शिकायत आती है तो आगे कार्यवाही होगी।
घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी

Next Post

हंस बिभू आश्रम से गई बस कुंभ में ही श्रद्धालुओं को बेसहारा छोड़ वापस लौट आई

Thu Jan 30 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर लोको स्थित हंस बिभू आश्रम से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ प्रयागराज के लिए चार बसें 26 जनवरी को ग्वालियर से रवाना हुई थी लेकिन वहां से लौटते में एक बस बिना सवारी के ही चली आई। यात्रीगण परेशान हो रहे हैं, फोन करने पर हंस बिभू आश्रम के […]

You May Like